Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

भारतीय रेलवे ने ‘वन टच एटीवीएम’ लॉन्च किया


भारतीय रेलवे ने हाल ही में मुंबई उपनगरीय नेटवर्क पर लाखों यात्रियों को जल्द टिकट पाने की सुविधा मुहैया कराने हेतु 42 उपनगरीय स्टेशनों पर ‘वन टच एटीवीएम’ लगाये हैं. इस नई मशीन से यात्रियों की प्रतीक्षा अवधि काफी घट जायेगी तथा उन्हें लंबी-लंबी कतारों में अब से खड़ा नहीं होना पड़ेगा.
इस नई मशीन की सेवा का लाभ रेलवे यात्री 24 अक्टूबर 2019 से 42 उपनगरीय स्टेशनों पर उठा सकते हैं. इस नई मशीन में उपयोगकर्ताओं (यूजर) के अनुकूल सबसे आसान प्रक्रिया का उपयोग किया गया है. इसके तहत यात्री बहुत ही आसान तरीके से टिकट प्राप्त कर सकेंगे. फिलाहल 42 उपनगरीय स्टेशनों पर 92 मशीन लगाई गई हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ