ब्राजील की सत्ता संभालने वाले जेयर बोलसोनारो ने इस साल की शुरुआत में सरकार में आते ही कई विकसित देशों हेतु वीजा की जरूरतों को खत्म कर दिया. लेकिन भारत तथा चीन के नागरिकों हेतु इस सुविधा की घोषणा ब्राजीलियाई राष्ट्रपति के चीन के आधिकारिक दौरे के समय की गई.
पहली बार इस योजना के तहत किसी विकासशील राष्ट्र हेतु ब्राजील ने अपने वीजा नियमों में बदलाव किया है. ब्राजील की सरकार ने इस साल की शुरुआत में अमेरिका, कनाडा, जापान तथा ऑस्ट्रेलिया के यात्रियों और व्यापार से जुड़े लोगों हेतु वीजा की जरूरतों को खत्म कर दिया था. हालांकि, उन देशों ने ब्राजील के नागरिकों हेतु अपनी वीजा आवश्यकताओं को खत्म नहीं किया है.


0 टिप्पणियाँ