भारत और जापान की वायुसेना के बीच हवाई युद्ध अभ्यास “शिन्यु मैत्री” 17 अक्टूबर, 2019 को शुरू हो गया है। इस अभ्यास का आयोजन पश्चिम बंगाल के एयरफोर्स स्टेशन अर्जन सिंह में किया जा रहा है।
भारतीय वायुसेना और जापानी वायुसेना के बीच आयोजित किये जाने वाले इस अभ्यास का केंद्र बिंदु मानवीय सहायता तथा आपदा राहत कार्य के लिए अभ्यास करना है। इस अभ्यास में दोनों देशों की वायुसेनाएं लोडिंग/ऑफ लोडिंग का अभ्यास भी करेंगी। इस अभ्यास में जापानी वायुसेना का C2 एयरक्राफ्ट, एयर क्रू तथा पर्यवेक्षक हिस्सा ले रहे हैं । भारतीय वायुसेना इस अभ्यास में C17 तथा An-32 एयरक्राफ्ट, एयर क्रू तथा पर्यवेक्षकों के साथ हिस्सा ले रही है।


0 टिप्पणियाँ