दीपिका पादुकोण और पी.वी. सिन्धु को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नई पहल ‘भारत की लक्ष्मी’ पहल के लिए ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है।
‘भारत की लक्ष्मी’ पहल क्या है?
यह प्रधानमंत्री मोदी की पहल है, इसका उद्देश्य देश भर में महिलाओं द्वारा किये गये सराहनीय कार्य को दिवाली के उत्सव पर देश के सामने लाना है। इस पहल के द्वारा महिला सशक्तिकरण बल दिया जायेगा तथा उन सभी महिलाओं के कार्यो को सराहा जाएगा जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन उपलब्धियां हासिल की हैं।
महिला सशक्तिकरण के लिए भारत सरकार की प्रमुख योजनायें
महिला ई-हाट : यह महिला व बाल विकास मंत्रालय द्वारा लांच किया गया डायरेक्ट ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफार्म है।
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ : यह महिला व बाल विकास मंत्रालय, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय तथा मानव संसाधन विकास मंत्रालय की संयुक्त पहल है।
वन स्टॉप सेंटर स्कीम : इसे ‘सखी’ के नाम से भी जाना जाता है।
वर्किंग वीमेन हॉस्टल
स्वधार गृह : इसे 2002 में महिला व बाल विकास मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया, यह मुश्किल में महिलाओं के पुनर्वास के लिए है।
स्टेप स्कीम : STEP का अर्थ है ‘The Support to Training and Employment Programme for Women’


0 टिप्पणियाँ