Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

9 जून 2019 सुरक्षित मातृत्व आश्वासन योजना को लांच किया गया


केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने हाल ही में सुमन योजना (सुरक्षित मातृत्व आश्वासन योजना) को लांच किया। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को निशुल्क दवाएं प्रदान की जायेगी। इसका उद्देश्य देश में मातृत्व मृत्यु दर तथा शिशु मृत्यु दर को कम करना है।
इस योजना के तहत डिलीवरी के 6 माह बाद तक महिला तथा शिशु को मुफ्त स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

इस योजना के तहत मिलने वाली निशुल्क लाभ निम्न प्रकार से हैं :
    कम से कम चार अंटे-नेटल चेक-अप
    पहली तिमाही के दौरान एक चेक-अप
    प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत एक चेक-अप
    आयरन फोलिक एसिड सप्लीमेंटेशन
    टिटनेस डिप्थेरिया टीका
    घर से अस्पताल तक निशुल्क परिवहन सुविधा
    गर्भावस्था के दौरान जटिलताओं के कारण सी-सेक्शन की निशुल्क सुविधा

भारत में 2004-06 में मातृत्व मृत्यु दर प्रति 1 लाख जन्म पर 254 थी, 2014-16 में यह दर 130 प्रति 1 लाख जन्म हो गयी। 2001 में शिशु मृत्यु दर 1000 जन्म पर 66 मृत्यु थी, 2016 में यह दर 34 मृत्यु प्रति 1000 जन्म थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ