Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

जस्टिस एस ए बोबडे भारत के 47वें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किये गये


भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 29 अक्टूबर 2019 को जस्टिस शरद अरविंद बोबडे (एस ए बोबडे) को देश का नया मुख्य न्यायाधीश बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है. वे 18 नवंबर को भारत के नये मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे. मौजूदा मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई 17 नवंबर 2019 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं. जस्टिस बोबडे भारत के 47वें मुख्य न्यायाधीश होंगे.

राष्ट्रपति के इस निर्णय से पहले मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने नियमानुसार जस्टिस बोबडे को अगला मुख्य न्यायधीश बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा था, जिसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा पारित कर दिया गया है. गौरतलब है कि रामजन्म भूमि मामले में सुनवाई कर रहे पांच जजों की पीठ में जस्टिस एस ए बोबडे भी शामिल हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ