हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी ने गठबंधन की सरकार निर्मित करने का निर्णय लिया है। मनोहर लाल खट्टर पुनः हरियाणा के मुख्यमंत्री बनेंगे, वे 27 अक्टूबर को दिवाली पर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 2:15 बजे राजभवन में होगा। भाजपा ने सात स्वतंत्र उम्मीदवारों का समर्थन हासिल होने का दावा भी किया है।
इससे पहले 24 अक्टूबर, 2019 को हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के परिणामों की घोषणा की गयी थी। इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में उभरी। परन्तु भाजपा बहुत हासिल करने से चूक गयी थी।
चुनाव परिणाम
90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को सर्वाधिक 40 सीटें प्राप्त हुई। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 31 सीटें प्राप्त हुई हैं। जननायक जनता पार्टी को 10 सीटें प्राप्त हुई हैं। हरियाणा लोकहित पार्टी को एक सीट पर जीत प्राप्त हुई है। इंडियन नेशनल लोक दल को भी एक सीट प्राप्त हुई है। इन चुनावों में 7 स्वतंत्र उम्मीदवार भी विजयी हुए हैं।हरियाणा विधानसभा में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। इनमे से 73 सीटें सामान्य वर्ग के लिए जबकि 17 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आबंटित की गयी हैं। हरियाणा में लगभग 1.82 करोड़ मतदाता हैं।


0 टिप्पणियाँ