Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

21 अक्टूबर, 2019 : आज़ाद हिन्द फ़ौज की 76वीं वर्षगाँठ


21 अक्टूबर, 2019 को आजाद हिन्द फ़ौज की स्थापना के 76 वर्ष पूरे हुए। इस मौके पर  लाल किले में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्कृति तथा पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह ने शिरकत की।

आजाद हिन्द फ़ौज
आजाद हिन्द फ़ौज की स्थापना 21 अक्टूबर, 1943 में सिंगापुर में की गयी थी। इसकी स्थापना निर्वासित भारतीयों द्वारा की गयी थी। इसकी स्थापना में रास बिहारी बोस की भूमिका काफी महत्वपूर्ण थी। इसकी स्थापना नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के विचारों से प्रेरित होकर की गयी थी। यह एक सशस्त्र सेना थी, जिसका उद्देश्य भारत को ब्रिटिश नियंत्रण से मुक्त करना था। सुभाष चन्द्र बोस इस फ़ौज के सर्वोच्च कमांडर थे।

इस दौरान सिंगापुर में एक अस्थायी सरकार की स्थापना की गयी। इस सरकार को जर्मनी, जापान, फिलीपींस, कोरिया, चीन, इटली तथा आयरलैंड जैसे देशों ने मान्यता दी। जापान ने अंदमान व निकोबार द्वीप इस अस्थायी सरकार को प्रदान किये, बाद में इन द्वीपों का नाम बदलकर शहीद द्वीप(अंदमान) तथा स्वराज द्वीप (निकोबार) रख दिया गया।

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने “दिल्ली चलो” का प्रसिद्ध नारा दिया था, आजाद हिन्द फ़ौज इसी नारे के साथ 21 मार्च, 1944 को भारत पहुंची थी। आज़ाद हिन्द फ़ौज का प्रेरणादायी गीत “कदम कदम बढ़ाये जा” की रचना राम सिंह ठाकुर ने की थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ