भारत में पहली बार ग्लोबल बायो-इंडिया समिट का आयोजन 21 से 23 नवम्बर, 2019 के बीच किया जायेगा। इसका आयोजन BIRAC तथा विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य देश में निवेश को आकर्षित करना है।
बायोटेक को मेक इन इंडिया 2.0 में एक मुख्य सेक्टर के रूप में चिन्हित किया गया है।
इस इवेंट का उद्देश्य 30 देशों के स्टेकहोल्डर्स को एकत्रित करना है।
इसमें 200 एग्जिबिटर तथा 250 से अधिक स्टार्टअप्स हिस्सा लेंगे। इस शिखर सम्मेलन में केन्द्र तथा राज्यों की नियामक संस्थाएं भी हिस्सा लेंगी। इस शिखर सम्मेलन में लगभग 3500 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
भारत के 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बायोटेक्नोलॉजी की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है।
जीडीपी की वृद्धि दर को बढ़ाने में बायोटेक्नोलॉजी की भूमिका महत्वपूर्ण है।
शिखर सम्मेलन के उद्देश्य
अनुसन्धान तथा विकास के क्षेत्र में सहयोग व फंडिंग के लिए अवसरों को चिन्हित करना।
अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों से बड़ी परियोजनाएं आकर्षित करना।
बायो-एग्रीकल्चर, बायो-एनर्जी, बायो-इंडस्ट्रियल, बायो-मैन्युफैक्चरिंग, बायो-सर्विस इत्यादि सब-सेक्टर पर चर्चा करना।


0 टिप्पणियाँ