भारतीय और जापानी सेनाओं के बीच पहले संयुक्त सैन्य अभ्यास “धर्म गार्जियन 2019” का आयोजन नवम्बर में मिजोरम के वैरेंगते में किया जाएगा। यह संयुक्त सैन्य अभ्यास 19अक्टूबर से 2 नवम्बर, 2019 तक चलेगा।
धर्म गार्जियन 2019
इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में जंगली इलाके में युधाभ्यास किया जायेगा। इसका उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच इंटर-ओपेराबिलिटी को बढ़ावा मिलेगा, इससे सुरक्षा सम्बन्धी चुनौतियों के सामने करने के लिए समन्वय भी बेहतर होगा। इस युद्ध अभ्यास में दोनों देशों की सेनाएं युद्ध की स्थिति के लिए अभ्यास करेंगी तथा युद्ध के मध्यनज़र योजना निर्माण तथा उसके क्रियान्वयन का अभ्यास भी करेंगी।
इस दौरान दोनों देशों से सुरक्षा विशेषज्ञ सेना के कार्य सम्बन्धी विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा करेंगे। इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में जापान का प्रतिनिधित्व Japanese Ground Self Defence Forces द्वारा किया जायेगा।
इस संयुक्त सैन्य अभ्यास से दोनों देशों के बीच आपसी सम्बन्ध बेहतर होंगे तथा आतंकवाद के विरुद्ध लड़ने में सहायता मिलेगी। भारत और जापान के प्रगतिशील सबंधों में यह एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।


0 टिप्पणियाँ