शक्ति-2019: भारत और फ्रांस के मध्य 31 अक्टूबर 2019 से राजस्थान में संयुक्त सैन्य अभ्यास आरंभ हो रहा है. दोनों देशों की सेना अपने अनुभव एवं तकनीकी ज्ञान को इस युद्धाभ्यास द्वारा साझा करेगी. 'शक्ति -2019' का आयोजन राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में विदेशी प्रशिक्षण नोड में किया जाएगा.
यह अभ्यास 31 अक्टूबर से 13 नवंबर, 2019 तक आयोजित किया जाएगा. भारतीय सैनिकों के साथ प्रशिक्षण अभ्यास के लिए 26 अक्टूबर को फ्रांस से सेना की टुकड़ी भारत पहुंच चुकी है.
शक्ति-2019 की मुख्य बातें
इस युद्धाभ्यास में भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व सप्त शक्ति कमान के सिख रेजिमेंट के एक दल द्वारा किया जाएगा. फ्रांसीसी सेना का प्रतिनिधित्व 6वीं बख्तरबंद ब्रिगेड की 21वीं मरीन इन्फेंट्री रेजिमेंट के सैनिकों द्वारा किया जाएगा.इस सैन्यअभ्यास की अवधि 36 घंटे की होगी. ‘शक्ति सैन्यअभ्यास’ की शुरुआत भारत और फ्रांस के बीच 2011 में हुई थी.


0 टिप्पणियाँ