कर्नाटक ने विजय हजारे ट्राफी 2019 के फाइनल में तमिलनाडु को 60 रनों से हराकर ख़िताब जीता, यह मुंबई का तीसरा विजय हजारे ट्राफी का ख़िताब है। विजय हजारे ट्राफी भारत में एक घरेलु एकदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता है।
विजय हजारे ट्राफी 2019 के फाइनल में कर्नाटक के समक्ष 253 रनों का लक्ष्य था, कर्नाटक ने 23 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 146 रन बना लिए थे, इस दौरान बारिश के चलते खेल को रोकना पड़ा। बाद में VJD विधि द्वारा कर्नाटक ने मैच को 60 रनों से जीत लिया।
विजय हजारे ट्राफी
विजय हजारे ट्राफी घरेलु एकदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता है, इसकी शुरुआत 2002-03 में हुई थी। इस प्रतियोगिता में रणजी ट्राफी की टीमें हिस्सा लेती हैं। इस प्रतियोगिता का नाम महान भारतीय क्रिकेटर विजय हजारे पर रखा गया है। तमिलनाडु विजय हजारे ट्राफी में सबसे सफल टीम है, तमिलनाडु की टीम इस ट्राफी को 5 बार जीत चुकी है।


0 टिप्पणियाँ