Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

राष्ट्रीय स्ट्रीट लाइट कार्यक्रम के तहत 1 करोड़ एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई गयी


राष्ट्रीय स्ट्रीट लाइट कार्यक्रम (एसएलएनपी) के तहत अभी तक (1 अक्टूबर, 2019) 28 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 1 करोड़ एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई जा चुकी हैं। इस कार्यक्रम की शुरूआत 5 जनवरी 2015 को प्रधानमंत्री द्वारा की गई थी, इसका उद्देश्य मार्च 2019 तक 1.34 करोड़ पारंपरिक स्ट्रीट लाइट के स्थान पर ऊर्जा कुशल एलईडी लाइट लगाना था। एसएलएनपी को ऊर्जा दक्षता सेवा लिमिटेड (ईईएसएल) द्वारा लागू किया जा रहा है, जो ऊर्जा मंत्रालय के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) की एक संयुक्त उद्यम कंपनी है।

उद्देश्य-बिजली की खपत को कम करना तथा डिस्कॉम को पीक मांग को प्रबंधित करने में मदद करना
ऊर्जा कुशल एलईडी आधारित स्ट्रीट लाइट व्यवस्था के कार्यान्वयन से जलवायु परिवर्तन को कम करना
टिकाऊ सेवा मॉडल प्रदान करना जिससे एलईडी लाइट की खरीद के लिए भुगतान करने हेतु अपरेंट कैपिटल इंवेस्टमेंट के साथ-साथ अतिरिक्त राजस्व व्यय की व्यवस्था करना ।
नगर पालिकाओं की कोई अग्रिम पूंजीगत लागत पर नगरपालिका की सेवाएं बढ़ाना

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ