Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

TSENTR 2019 नामक बहुराष्ट्रीय अभ्यास




रूस में आयोजित हो रहे बहुराष्ट्रीय युद्ध खेलों में पाकिस्तान और चीन की सेनाओं के साथ भारत जोर आजमाएगा। यह खेल नौ से 23 सितंबर तक रूस के ऑरेनबर्ग स्थित डोंगुज प्रशिक्षण रेंज में आयोजित किया जाएगा।
TSENTR 2019 युद्ध खेलों में मेजबान रूस के अलावा चीन, भारत, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और पाकिस्तान के सैन्य प्रतियोगी हिस्सा लेंगे। इस आयोजन की जिम्मेदारी रूस के केंद्रीय सैन्य आयोग को सौंपी गई है।
इस खेल का उद्देश्य भाग लेने वाली सेनाओं के बीच आपसी तालमेल पैदा करना है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के खिलाफ भी साझा सैन्य अभ्यास किया जाएगा। जिससे मध्य एशियाई देशों के बीच आपसी समन्वय बेहतर हो सके।
युद्ध खेलों के इस संस्करण में दो मॉड्यूल शामिल होंगे। पहले मॉड्यूल में काउंटर-टेरर ऑपरेशन, एयरस्ट्राइक, टोही ऑपरेशन और डिफेंसिव उपाय शामिल होंगे। जबकि दूसरा आक्रामक सैन्य कार्रवाईयों पर केंद्रित होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ