भारत सरकार ने बहामास में हुई तबाही को देखते हुए तुरंत राहत राशि देने की घोषणा की है. सरकार ने बहामास में हुई तबाही को देखते हुए 10 लाख डॉलर राहत राशि देने की घोषणा की है. संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने बहामास में तूफान से प्रभावित करीब 70,000 लोगों को तत्काल मदद की जरूरत बताई है.
गौरतलब है कि डोरियन शुरू में पांचवी श्रेणी की सबसे खतरनाक तूफान था. यह तूफान बहामास से 295 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरा था. बहामास के प्रधानमंत्री हुर्बट मिनिस ने करीब 30 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की थी. लेकिन यह आंकड़ा बाद में बढ़कर 43 हो गया था.


0 टिप्पणियाँ