अस्त्र मिसाइल: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने हवा से हवा में मार करने वाली अस्त्र मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. इस मिसाइल का परीक्षण सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान से किया गया था.
इस मिसाइल ने पश्चिम बंगाल में एक हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी. इस मिसाइल का परीक्षण ओडिसा के तट पर किया गया है. यह मिसाइल परीक्षण के दौरान अपने निशाने पर सटीक वार किया. अस्त्र मिसाइल पूरी तरह से देश में बनी है.
अस्त्र मिसाइल के बारे में
अस्त्र मिसाइल 'बीवीआर'( बियोंड विजुअल रेंज) हवा से हवा मारक क्षमता वाली मिसाइल है. इस मिसाइल की रेंज 70 किलोमीटर है.
रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन (DRDO)रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन (DRDO) की स्थापना 1958 में की गयी थी, इसका मुख्यालय नई दिल्ली के DRDO भवन में स्थित है। यह भारत सरकार की एजेंसी है। यह सैन्य अनुसन्धान तथा विकास से सम्बंधित कार्य करता है। DRDO का आदर्श वाक्य “बलस्य मूलं विज्ञानं” है। DRDO में 30,000 से अधिक कर्मचारी कार्य करते हैं। वर्तमान में DRDO के चेयरमैन डॉ. जी. सतीश रेड्डी हैं। DRDO का नियंत्रण केन्द्रीय रक्षा मंत्रालय के पास है। DRDO की 52 प्रयोगशालाओं का नेटवर्क है।


0 टिप्पणियाँ