लद्दाख के नृत्य शोंडोल को गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में सबसे बड़े लद्दाखी नृत्य के रूप में शामिल किया गया। वार्षिक नारोपा उत्सव का अवसर पर 408 महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में इस नृत्य को प्रस्तुत किया गया।
मुख्य बिंदु: इस नृत्य कार्यक्रम का आयोजन बौद्ध उत्सव नारोपा के अंतिम दिन किया गया, इसका आयोजन हेमिस मठ में किया गया। हेमिस मठ लद्दाख के विश्व प्रसिद्ध मठ है, इसका निर्माण 11वीं शताब्दी में किया गया था।
शोंडोल नृत्य: शोंडोल नृत्य को लद्दाख का राजसी नृत्य भी कहा जाता है। पहले यह नृत्य विशेष अवसरों पर कलाकारों द्वारा लद्दाख के राजा के लिए प्रस्तुत किया जाता था। इस वर्ष के नृत्य का आयोजन लिव टू लव इंडिया,द्रुक्पा चैरिटेबल ट्रस्ट तथा यंग द्रुक्पा एसोसिएशन द्वारा किया गया।


0 टिप्पणियाँ