‘कृषि किसान’ मोबाइल एप्प
इस एप्प के मध्यम से किसानों को नई कृषि तकनीकों तथा निकटम बीज भंडारों की जानकारी मिलेगी। इस एप्प को गूगल प्लेस्टोर से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। किसान इस एप्प में लॉग इन करके निकटतम फसल प्रदर्शन क्षेत्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, सरकारी नई तकनीकों की जानकारी किसानों तक पहुंचाने के लिए इस प्रकार की प्रदर्शनियों का आयोजन करती है।यह एप्प किसानों को जियो-फेंसिंग तथा जियो टैगिंग में भी सहायता करेगा। कृषि एप्प में सरकार ने डेमो फील्ड तथा बीज भंडारों को जियो-टैग किया है, इससे न केवल उनके प्रदर्शन को ट्रैक किया जा सकता है बल्कि किसानों को भी इसका लाभ पहुँचाया जा सकता है।
इस एप्प के द्वारा किसानों को मौसम पूर्वानुमान सम्बन्धी जानकारी भी मिलेगी। इस एप्प के द्वारा सरकार पायलट बेसिस पर चार जिलों : भोपाल (मध्य प्रदेश), वाराणसी (उत्तर प्रदेश), राजकोट (गुजरात) तथा नांदेड़ (महाराष्ट्र) में फील्ड लेवल मौसम की जानकारी प्रदान कर रही है।


0 टिप्पणियाँ