Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

क्रिस्तालिना जोर्जियेवा को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का नया प्रमुख चुना गया


बुल्गारिया की अर्थशास्त्री क्रिस्टालिना जार्वीवा को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) का प्रमुख चुना गया है. यह पहला मौका है जब किसी उभरती अर्थव्यवस्था से आईएमएफ के प्रमुख का चयन हुआ है
जार्वीवा (66) क्रिस्टीन लगार्ड का स्थान लेंगी. उन्हें पांच साल के लिये नियुक्त किया गया है. उनका कार्यकाल एक अक्टूबर से शुरू होगा. वह इससे पहले जनवरी 2017 से विश्व बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी थीं.

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है जो वैश्विक स्तर पर आर्थिक सहयोग, आर्थिक सुदृढ़ता, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार तथा धारित विकास पर बल देती है। इसकी स्थापना 27 दिसम्बर, 1945 को की गयी थी। वर्तमान में 189 देश इसके सदस्य हैं। क्रिस्टीन लेगार्दे अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की महानिदेशक हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ