Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

बांग्लादेश ने भारत को हिल्सा मछली निर्यात पर लगे प्रतिबन्ध को हटाया


बांग्लादेश सरकार दुर्गा पूजा से पहले भारत को 500 टन हिल्सा मछली के निर्यात को मंज़ूरी देगी। बांग्लादेश में विश्व का 75% हिल्सा मछली उत्पादन किया जाता है। अधिक मात्रा में हिल्सा मछली के उत्पादन के बाद बांग्लादेश सरकार ने भारत को हिल्सा मछली के निर्यात पर प्रतिबन्ध लगा दिया था।
हिल्सा मछली बांग्लादेश में पायी जाती है, यह बांग्लादेश की राष्ट्रीय मछली है।

बांग्लादेश ने हिल्सा मछली के निर्यात पर प्रतिबन्ध क्यों लगाया ?
बांग्लादेश की नदियों में हिल्सा मछली की जनसँख्या तीव्रता से कम  हो रही थी, इसके कई कारण हैं :
अत्याधिक शिकार, बांधों का निर्माण, जल स्त्रोतों में घरेलु व औद्योगिक कचरे की उपस्थिति
रासायनिक प्रदूषण के कारण मछलियों के लिए आवश्यक प्लैंकटन की मात्र में भी कमी आई।
हिल्सा मछली के उप्तादन में 4 मिलियन से अधिक मछुआरे शामिल हैं, जिस कारण इस मछली का अत्याधिक दोहन हुआ है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ