इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU)
यह एक आर्थिक विश्लेषक तथा सलाहकार संस्था है, इसकी स्थापना 1946 में की गयी थी। इसका मुख्यालय यूनाइटेड किंगडम के लन्दन में स्थित है। यह संस्था मासिक राष्ट्रीय रिपोर्ट, पंच वर्षीय आर्थिक पूर्वानुमान तथा औद्योगिक रिपोर्ट इत्यादि प्रकाशित करती है। इसका स्वामित्व इकोनॉमिस्ट ग्रुप के अधीन है। इसकी प्रमुख सब्सिडियरी बेज़ियन, क्लियरस्टेट तथा कैनबैक कंसल्टिंग हैं।
हाल ही में इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट ने रहने योग्य सबसे बेहतरीन शहरों की सूची जारी की है, इस सूची में ऑस्ट्रिया की राजधानी पहले स्थान पर है। 140 शहरों की इस सूची में दिल्ली 118वें तथा मुंबई 119वें स्थान पर है।
रहने योग्य 10 सर्वश्रेष्ठ शहर
- विएना (ऑस्ट्रिया)
- मेलबोर्न (ऑस्ट्रेलिया)
- सिडनी (ऑस्ट्रेलिया)
- ओसका (जापान)
- कैलगरी (कनाडा)
- वैंकोवर (कनाडा)
- टोरंटो (कनाडा)
- टोक्यो (जापान)
- कोपेनहेगेन (डेनमार्क)
- एडिलेड (ऑस्ट्रेलिया)
- कैरकस (वेनेज़ुएला)
- अल्जिएर्स (अल्जीरिया)
- दौअला (कैमरून)
- हरारे (ज़िम्बाब्वे)
- पोर्ट मोरेस्बी (पापुआ न्यू गिनी)
- कराची (पाकिस्तान)
- त्रिपोली (लीबिया)
- ढाका (बांग्लादेश)
- लागोस (नाइजीरिया)
- डमस्कस (सीरिया)


0 टिप्पणियाँ