एयर मार्शल एचएस अरोड़ा को भारतीय वायु सेना का उप-प्रमुख नियुक्त किया गया है. एसएस अरोड़ा एयर मार्शल कुमार सिंह भदौरिया की जगह कमान संभालेंगे. एयर मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया को वायुसेना का नया चीफ बनाया गया है. वो एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ की जगह लेंगे.
बीएस धनोआ 30 सितंबर को चीफ ऑफ एयर स्टाफ के पद से रिटायर हो रहे हैं. फिलहाल एयर मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया वाइस चीफ ऑफ द एयर स्टाफ हैं. वो राफेल फाइटर जेट को उड़ाने वाले वायुसेना के पहले पायलट भी हैं.


0 टिप्पणियाँ