Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

पायल जांगिड़ ने जीता गेट्स फाउंडेशन से चेंजमेकर अवार्ड



राजस्थान की 17 वर्षीय पायल जांगिड़ बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन का गोलकीपर ग्लोबल गोल्स चेंजमेकर पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय बन गयी हैं। उन्हें यह सम्मान बाल मजदूरी तथा बाल विवाह को समाप्त करने के लिए किये गये प्रयासों के लिए दिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बिल एंड मेलिंडा फाउंडेशन द्वारा ‘स्वच्छ भारत’ अभियान के लिए ‘ग्लोबल गोलकीपर’ अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
बिल एंड मेलिंडा फाउंडेशन
यह एक निजी फाउंडेशन है, इसकी स्थापना बिल गेट्स तथा उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स द्वारा की गयी थी। इसकी स्थापना वर्ष 2000 में की गयी थी, यह सीएटल में स्थित है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ