Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

एशियाई विकास बैंक ने भारत की विकास दर के अनुमान को घटाकर 6.5% किया



एशियाई  विकास बैंक ने 2019-20 के लिए भारत की विकास दर को 7.2% घटाकर 6.5% किया। उपभोग तथा निवेश में धीमेपन के कारण विनिर्माण तथा सेवा क्षेत्र  प्रभावित हुआ है। इससे पहले जुलाई में एशियाई विकास बैंक ने 2019-20 के लिए विकास दर 7% तथा 2019-20 के लिए 7.3% का अनुमान लगाया था।

अप्रैल-जुलाई की तिमाही में अर्थव्यवस्था की विकास दर 6 वर्ष के निम्नतम स्तर 5% पर पहुँच गयी थी। इसके बाद सरकार ने अर्थव्यवस्था को रफ़्तार देने के लिए कॉर्पोरेट टैक्स दर में कमी की थी।

एशियाई विकास बैंक
एडीबी एक क्षेत्रीय विकास बैंक है जिसका उद्देश्य एशिया में सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है। इसकी स्थापना दिसंबर 1966 में की गयी थी। इसका मुख्यालय मनीला (फिलीपींस) में स्थित है। इसके कुल 67 सदस्य हैं, जिनमें से 48 एशिया और प्रशांत क्षेत्र जबकि बाकी 19 अन्य क्षेत्र के हैं। एडीबी का मुख्य उद्देश्य सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए ऋण, तकनीकी सहायता, अनुदान और इक्विटी निवेश प्रदान करके अपने सदस्यों और भागीदारों की सहायता करना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ