Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

नेपाल ने गुरु नानक की 550वीं जयंती के अवसर पर 100, 1000 तथा 2500 नेपाली रुपये के स्मारक सिक्के जारी किये


सेंट्रल बैंक ऑफ नेपाल ने  आगामी गुरु नानक देव की जयंती के उपलक्ष्य में सिख प्रतीक वाले तीन सिक्के जारी किए। यह सिक्के 100, 1000 और 2500 नेपाली रुपए के हैं। नेपाल राष्ट्र बैंक के गवर्नर चिरंजीबी नेपाल और भारतीय राजदूत मंजीव सिंह पुरी ने सिक्के लॉन्च किए। बाजार में ये सिक्के 30 सितंबर से उपलब्ध होंगे। गुरु नानक देव की 550वीं जयंती 12 नवंबर को मनाई जाएगी।
सिख धरोहरों पर आधारित किताब लॉन्च
कार्यक्रम में नेपाल की सिख धरोहरों पर आधारित किताब भी लॉन्च की गई। यह किताब नेपाल में भारतीय दूतावास के साथ मिलकर बीपी कोईराला इंडिया-नेपाल फाउंडेशन ने प्रकाशित की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ