भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने इस तिमाही की क्रेडिट पॉलिसी जारी की गई है. आरबीआई ने मौद्रिक नीति की समीक्षा में रेपो रेट में 35 बेसिस पॉइंट्स अथवा 0.35 फीसदी की कटौती का ऐलान किया है. आरबीआई ने लगातार चौथी बार रेपो रेट में कटौती की है. आरबीआई अब बैंकों को 5.40 फीसदी पर कर्ज देगा. इस कटौती के बाद रेपो रेट 9 साल में सबसे कम हो गया है.
गवर्नर शक्तिकांत दास द्वारा पदभार सँभालने के उपरान्त यह चौथी कटौती है. इस मुद्दे पर वोटिंग के समय मोनिटरिंग समिति के सभी सदस्यों ने दरें घटाने के पक्ष में वोट किया. छह सदस्यों वाली मॉनिटरी पॉलिसी समिति के 4 सदस्यों ने 0.35 फीसदी कटौती के पक्ष में वोट किया. वहीं, 2 सदस्यों ने 0.25 फीसदी कटौती के पक्ष में वोट किया.


0 टिप्पणियाँ