Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

पहली तिमाही में एफडीआई 28 प्रतिशत बढ़कर 16.33 अरब डॉलर रहा




अर्थव्यवस्था में सुस्ती को लेकर आ रही खबरों के बीच एफडीआई के मोर्चे पर राहत मिली है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) 28 प्रतिशत बढ़कर 16.33 अरब डॉलर पर पहुंच गया। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में देश में 12.75 अरब डॉलर का एफडीआई आया था।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सेवा क्षेत्र में 2.80 अरब डॉलर, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2.24 अरब डॉलर, दूरसंचार में 4.22 अरब डॉलर और कारोबार में 1.13 अरब डॉलर का एफडीआई आया।
सेवा क्षेत्र में 2.80 अरब डॉलर, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर-हार्डवेयर में 2.24 अरब डॉलर का निवेश
सिंगापुर से सबसे ज्यादा 5.33 अरब डॉलर FDI आया, इसके बाद मॉरीशस, नीदरलैंड

हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सिंगल ब्रैंड रिटेल सहित कई सेक्टर्स में FDI के नियमों में ढील को मंजूरी दी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ