Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

एडीबी महाराष्‍ट्र की ग्रामीण सड़कों हेतु 20 करोड़ डॉलर का ऋण देगा


एशियाई विकास बैंक (एडीबी) महाराष्ट्र की ग्रामीण सड़कों को पक्का कर राज्य में संपर्क ढाँचा और अच्छा बनाने के लिए 20 करोड़ डॉलर का ऋण देगा. एडीबी और केंद्र सरकार ने इस आशय के ऋण समझौते पर हस्‍ताक्षर किये हैं. इस समझौते का मुख्य उद्देश्‍य महाराष्‍ट्र के 34 जिलों की ग्रामीण सड़कों को पक्‍की सड़कों में परिवर्तित करना है. इससे सड़क सुरक्षा तथा बाजारों एवं सेवाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क ढाँचा और बेहतर हो सकेगा.
इस परियोजना से 2,100 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का उन्‍नयन होगा. इससे ग्रामीण समुदायों का कृषि उत्‍पादन के बड़े क्षेत्रों तथा सामाजिक-आर्थिक केन्‍द्रों के साथ संपर्क और अच्छा होगा. परियोजना के अंतर्गत पाँच साल का रखरखाव भी शामिल है. इस परियोजना के तहत ग्रामीण आजीविका हेतु अवसरों के सृजन तथा गरीबी को समाप्‍त करने में सहायता मिलेगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ