Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

सरदार भगत सिंह की 112वीं जयंती


आज (28 सितम्बर) को भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की जन्म वर्षगाँठ है। इस वर्ष सरदार भगत सिंह की 112वीं जयंती मनाई जा रही है।

भगत सिंह के बारे में रोचक तथ्य
भगत सिंह का जन्म 28 सितम्बर, 1907 को बंगा (पंजाब, पाकिस्तान) में हुआ था।
भगत सिंह को शहीद-ए-आज़म के नाम से भी जाना जाता है।
उनके पिताजी का नाम किशन सिंह तथा उनकी माता जी का नाम विद्यावती था।
लाला लाजपत राय की मृत्यु के प्रतिशोध में भगत सिंह, राज गुरु, जय गोपाल तथा सुख देव ने ब्रिटिश पुलिस चीफ स्कॉट की हत्या की योजना बनायीं। परन्तु उन्होंने DSP जे.पी. सौन्ड़ेर्स पर गोली चलायी, जिसमे उसकी मृत्यु हो गयी।
उन्हें दिल्ली असेंबली में बम फेंकने के बाद गिरफ्तार किया गया था।
23 मार्च, 1931 को शाम 7 बजे भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव  फांसी दी गयी थी, 23 मार्च को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ