Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभार्थियों की संख्या 1 करोड़ के पार पहुंची





प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभार्थियों की संख्या 1 करोड़ के पार पहुंच गयी है, इस योजना को 1 जनवरी, 2017 को लांच किया गया था। इस योजना को गर्भवती महिलाओं तथा स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए लांच किया गया था। अब तक इस योजना के तहत 4000 करोड़ का वितरण लाभार्थियों में किया गया है।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत उन गर्भवती महिलाओं और स्‍तनपान कराने वाली माताओं को तीन किस्‍तों में पांच हजार रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिन्‍होंने प्रसव का प्रारंभिक पंजीकरण कराया है, प्रसुति जांच कराई है, बच्‍चे के जन्‍म का पंजीकरण कराया है और परिवार के पहले बच्‍चे के लिए टीकाकरण का पहला चक्र पूरा किया है। पात्र लाभार्थियों को जननी सुरक्षा योजना के अन्‍तर्गत नकद प्रोत्‍साहन भी दिया जाता है। इस तरह औसतन एक महिला को 6,000 रुपए मिलते हैं।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजनाप्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को पहले इंदिरा गाँधी मातृत्व सहयोग योजना कहा जाता था। यह एक मातृत्व लाभ योजना है। इस योजना को भारत सरकार ने 2016 में शुरू किया था, इसका क्रियान्वयन केन्द्रीय महिला व बाल कल्याण मंत्रालय द्वारा किया जाता है। इस योजना के तहत 19 वर्ष से अधिक की गर्भवती महिला को वित्तीय सहायता, सुरक्षित प्रसव, पोषण इत्यादि सुविधा प्रदान की जाती है।
x
x

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ