Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

मध्यप्रदेश करंट अफेयर जून 2019


1 माउंट एवरेस्ट पर फतह करने वाली मप्र की दो महिला पवर्तारोहियों  भावना डेहरिया छिंदवाड़ा की और मेघा परमार सीहोर की रहने  वाली हैं । 

दोनों साहसी युवतियाँ 50 दिनों में मजबूत इरादों के साथ इस दुरूह यात्रा की चुनौती स्वीकार करते हुए एवरेस्ट की चोटी तक पहुँची थी । इससे पहले प्रदेश के भगवान सिंह और रत्नेश पांडे माउंट एवरेस्ट पर फतह हासिल कर चुके हैं ।


2 आजादी के 659 दिन बाद भोपाल में फहराया तिरंगा झंडा

देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हो गया था, लेकिन आजादी मिलने के 659 दिन बाद एक जून 1949 को भोपाल में तिरंगा झंडा फहराया गया। भोपाल रियासत के भारत गणराज्य में विलय में लगभग दो साल का समय इसलिए लगा कि, भोपाल नवाब हमीदुल्ला खां इसे स्वतंत्र रियासत के रूप में रखना चाहते थे। साथ ही हैदराबाद निजाम उन्हें पाकिस्तान में विलय के लिए प्रेरित कर रहे थे, जो कि भौगोलिक दृष्टि से असंभव था। आजादी के इतने लम्बे समय बाद भी भोपाल रियासत का विलय न होने से जनता में भारी आक्रोश था। यह जनआक्रोश विलीनीकरण आंदोलन में परिवर्तित हो गया और इस आंदोलन ने आगे जाकर उग्र रूप ले लिया।


3   इंग्लैंड में आगामी 19 जून से शुरू हो रही अंडर-19 काउंटी क्रिकेट लीग में मप्र के गुना जिले के राघौगढ़ के निवासी संजय सैनी भी खेलेंगे। देश के विभिन्न् प्रांतों में खेले गए लीग मैचों में लगातार उत्कृष्ट बल्लेबाजी के आधार पर संजय का चयन हुआ है।


4 मध्यप्रदेश  में इंदौर के शहर में लालबाग मालवा उत्सव की शुरुआत हुई?
इस वर्ष हुए मालवा उत्सव का यह 20वा है। इस बार इस मेले में 300 से ज्यादा कलाकारों ने अपनी कला कृतियां प्रस्तुत की इस उत्सव में देश के ही नहीं बल्कि थाईलैंड, युगांडा और नेपाल के कलाकारों ने भी अपने देश की खूबसूरत कलाकृतियां प्रस्तुत की।  इंदौर के लाल बाग में आयोजित मालवा के इस मेले में हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, नागालैंड आदि स्थानों के शिल्पकार ओं की कलाकृतियां देखने को मिली। 
5 म.प्र के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट  से अभी हाल ही में यूनिसेफ के हेड यास्मीन अली ने मुलाकात की है
 यूनिसेफ मध्यप्रदेश में मातृ शिशु मृत्यु दर को कम करने को लेकर काम कर रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मध्यप्रदेश में यूनिसेफ के सहयोग से हो रहे काम पर स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट से चर्चा हुई।साथी स्वास्थ्य के क्षेत्र में अन्य योजनाओं पर भी यूनिसेफ से चर्चा हुई।   
 6 मध्यप्रदेश के 80 लाख किसानों को तीन सम्मान किस्तों मेंप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधिके  अंतर्गत सम्मान राशि प्रदान की जाएगी?
मध्यप्रदेश के 80  लाख किसानों को तीन  समान किस्तों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जाएगा। सरकार के द्वारा किसान के बैंक खातों में  दो दो रुपए के मान से 6 हजार रुपे सीधे जमा करवाए जाएंगे। इस योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी पटवारियों को सौंपी गई है। 
7 मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार द्वारा विभागों के लिए नीति बनाने के काम के लिए अटल बिहारी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान  का चयन किया गया है
 अटल बिहारी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान ना केवल अब योजनाओं का प्रभाव आकलन  करेगा बल्कि विभागों के नीति बनाने का भी अब काम करेगा। पंचायत और स्वास्थ्य जैसी अन्य विभागों की नीति बनाने का भी काम शुरू कर दिया गया है। मध्यप्रदेश में सुशासन एवं नीति विश्लेषण स्कूलको सितंबर 2007 में स्थापित किया था । 
8 मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा शहर में केंद्रीय जेल के गठन को मंजूरी दे दी गई है?
मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में  कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा में केंद्रीय जेल की स्थापना का प्रस्ताव पास कर दिया गया है।  इसके लिए कैबिनेट ने 228 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 
  मध्य प्रदेश का महाकालेश्वर मंदिर(उज्जैन) मंदिर देश का पहला सिर्फ भोग प्लेस मंदिर  घोषित किया गया है
9 उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण(FSSAI) ने सेफ भोग प्लेस  घोषित कर दिया है। अब यहां पर मिलने वाले लड्डू प्रसाद एवं अन्य क्षेत्र में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता प्रमाणित हो गई है।  इसके साथ ही अब मंदिर समिति लड्डू प्रसाद के पैकेट पर विशेषभोगटैग भी लगा सकेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के द्वारा दिल्ली में आयोजित एक समारोह में महाकालेश्वर मंदिर समिति को यह प्रमाण पत्र दे दिया  गया है। यह प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला महाकाल मंदिर देश का पहला ज्योतिर्लिंग बन गया है। 
 10 मध्य प्रदेश के डॉ हिमांशु यजुर्वेदी  को राष्ट्रीय रक्तदान सेवा सम्मान प्रदान किया गया है
जिला चिकित्सालय मंदसौर में पदस्थ प्रभारी अस्पताल  प्रबंधक डॉ हिमांशु यजुर्वेदी को रक्तदान के क्षेत्र में लगातार अपनी सीमाओं एवं सहयोग के लिए हरियाणा के रोहतक में राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया।   इन्हें यह सम्मान आकस्मिक परिस्थितियों में जरूरतमंद मरीजों को रक्त की पूर्ति करवाने हेतु दिया गया है।

11 अखिल भारतीय बुंदेलखंड साहित्य एवं संस्कृति परिषद के प्रावधान में  बुंदेली भाषा का राष्ट्रीय अधिवेशन और बुंदेली समारोह 2019 विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ 25 जून को भोपाल के शहीद भवन आयोजित किया  गया
12 मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने विश्व का सबसे बड़ा बिजली का पावर बैंक बनाने का निर्णय लिया है, इस पावर बैंक की छमता 500 MW
 बिजली संकट को लेकर चल रही सियासत का स्थाई हल निकालने का रास्ता सरकार ने निकाल लिया है। सरकार ऐसा एनर्जी स्टोरेज सिस्टम लगा रही है, जिसमें पांच सौ मेगावॉट बिजली को स्टोर किया जा सकता है। यह बिजली का पावर बैंक होगा। अफसरों का दावा है कि यह देश ही नहीं, विश्व का सबसे बड़ा बिजली स्टोरेज सिस्टम होगा। अब तक 100 मेगावॉट का सिस्टम आस्ट्रेलिया में है और जापान 290 मेगावॉट का स्टोरेज प्लांट लगा रहा है।
13 मध्य प्रदेश तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकरण भोपाल ने मुरैना  जिले के प्रसिद्ध भगवान शनि मंदिर को प्रमुख तीर्थों में पंजीबद्ध किया है?
दुनिया के सबसे पहले त्रेतायुगीन प्राचीन शनि मंदिर को मप्र शासन ने शुक्रवार को मप्र के प्रमुख तीर्थ स्थलों में शामिल किया है। इसके आदेश मप्र तीर्थ स्थल एवं मेला प्राधिकरण की उपनिदेशक नीता राठौर ने जारी किए हैं। उल्लेखनीय है कि मुरैना जिले की रिठौरा क्षेत्र में ऐंती गांव के पास स्थित शनिश्चरा पर्वत पर त्रेतायुगीन शनि मंदिर है। ऐसी मान्यता है कि त्रेता युग में जब हनुमान जी ने लंका को जलाया तो वह जली नहीं। खोज करने पर उन्हें ज्ञात हुआ कि भगवान शनिदेव वहां रावण के बंधक है। तब हनुमान जी ने शनिदेव को रावण के बंधन से मुक्त कराकर लंका से फेंका। हनुमान जी के वेग से भगवान शनिदेव मुरैना जिले में स्थित शनि पर्वत पर आकर गिरे।
 14 अभी हाल ही में वरुण कपूर आईपीएस अधिकारी को उनके साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में सक्रिय योगदान पर पूनाखा( भूटान) में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड भूटान द्वारा सम्मानित किया गया है?
श्री वरुण कपूर आईपीएस अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इंदौर रेंज को उनके साइबरसिक्योरिटी के क्षेत्र में सक्रिय योगदान पर पूनाखा( भूटान) में उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड भूटान द्वारा सम्मानित किया गया है। 
 15 मध्य प्रदेश के भोपाल नगर निगम ने डोर टू डोर पुराने कपड़ों का कलेक्शन कर उनसे पहले बना कर देने का अभियान शुरू किया है
घर के पुराने कपड़ों से नगर निगम ने थैले बनाने का अभियान शुरू किया है। निगम डोर-टू-डोर पुराने कपड़ों का कलेक्शन कर उनसे थैले बनाकर आपको देगा। इस मुहिम को कैरी योर ऑन बैग नाम दिया गया है। पुराने कपड़ों से ईकोफ्रेंडली थैले बनाकर देने की शुरूआत शनिवार को आकृति इको हाईराइड्स अपार्टमेंट से की गई। जहां महाशक्ति सेवा केंद्र की टीमों ने रहवासी संघ की मदद से घर-घर पहुंचकर पुराने कपड़े कलेक्ट किए। जिससे थैले बनाकर वापस इन्हीं घरों में दिए जाएंगे। निगम ये काम मुफ्त कर रहा है। इसी तरह न्यू मार्केट और 10 नंबर मार्केट में पुराने कपड़े लेकर ईकोफ्रेंडली थैले बनाकर दिए जा रहे हैं। अब यह अभियान कॉलोनियों में पहुंच गया है। इधर, रहवासी संघों का अभियान को समर्थन मिल रहा है। आकृति इको हाईराइड्स अपार्टमेंट रहवासी संघ के अध्यक्ष कृष्णमूर्ति ने बताया कि हमारी सोसायटी द्वारा इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और शीघ्र ही हमारी सोसायटी जीरो वेस्ट हो जाएगी। 
16 15 जुलाई को देवी अहिल्या होलकर एयरपोर्ट इंदौर से पहले अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट के दुबई के लिए  उड़ान भरेगी।
 पिछले महीने 29 मई को इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा  प्राप्त हुआ है। इसी के चलते अब 15 जुलाई को देवी अहिल्या बाई होल्कर एयरपोर्ट में पहली अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट दुबई के लिए  उड़ान भरेगी। केंद्र सरकार के द्वारा इंदौर एयरपोर्ट पर एनिमेशन चेकपोस्ट की अनुमति देकर यहां से इंटरनेशनल फ्लाइट की औपचारिक मंजूरी भी दे  दी गई है। 
 17 मध्य प्रदेश की जय किसान ऋण माफी योजना के बेहतर की क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर के संबंध में सभी एसडीएम की अध्यक्षता में समिति गठित की गई
18 मध्यप्रदेश में गौशाला का हाइब्रिड एनर्जी मॉडल दिल्ली शहर की प्राइवेट कंपनी के द्वारा बनाया  जाएगा
दिल्ली की प्राइवेट कंपनी सिब्क्स कंपनी के द्वारा 5 साल में लगभग 300 गौशाला ए बनाई जाएंगी। हर साल लगभग सात गौशाला का निर्माण होगा।  यह गौशाला अत्याधुनिक और सर्व सुविधा युक्त रहेंगी। गौशालाओं में एयर कंडीशनर लगाए जाएंगे, यह गौशाला हाइब्रिड एनर्जी मॉडल पर काम करेंगी। 
 19 वन विभाग के द्वारा पौधा आपके द्वार योजना लॉन्च कर दी गई है।  इस योजना के तहत वन विभाग में मांग पत्र देने पर 10  रुपए रुपए पौधे के हिसाब से वन विभाग पौधा उपलब्ध कराएगा
  पौधा आपके द्वार योजना के तहत छायादार व फलदार दोनों तरह के पौधे 10  रुपए प्रति पौधे के हिसाब से दिए जाएंगे। जिसमें आम, नीम, पीपल, नींबू आदि सहित लगभग 20 प्रकार के पौधे शामिल किए गए हैं।  इस योजना के अंतर्गत लोग (इस वेबसाइट के माध्यम से) mpforestonline.gov.in पर भी पौधों की मांग कर सकते हैं। 
20 अभी हाल ही इंदौर के मधुसूदन पाटीदार ने यूरोप के हजार 642 मीटर ऊंचे बर्फीले पहाड़ माउंट एलब्रुस पर  भारत का तिरंगा फहराया है
मध्य प्रदेश के राऊ के रहने वाले मधुसूदन ने 12 घंटे में चोटी पर चढ़कर अपना नाम इतिहास में दर्ज करा दिया है, इसे अमूमन लोग 8 से 10 दिन में पूरा करते हैं। 
बर्फ की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस पर 5 घंटे में चढ़ना, 4 घंटे वहां रुकना और 3 घंटे में उतर आना वाकई मेरे लिए उस सपने के समान है, जिसे मैंने खुली आंखों से देखा और पूरा भी किया। यह इतना आसान भी नहीं था जितना सुनने में लगता है, क्योंकि यहां पल-पल बदलता मौसम कई चुनौती पेश करता है। मगर संकल्प मजबूत हो तो नामुमकिन कुछ भी नहीं। यह कहना और सफरनामा है 22 वर्षीय मधुसूदन पाटीदार का, जो हाल ही में यूरोप के 5 हजार 642 मीटर ऊंचे बर्फीले पहाड़ माउंट एल्ब्रस पर भारत का तिरंगा फहराकर लौटे हैं।
21 पानी  की समुचित व्यवस्था के लिए पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन( एप्को)और नगर निगम के सहयोग से इंदौर शहर में 330 पारंपरिक कुओ एवं बावडियों की पहचान कर उनके संरक्षण का कार्य किया जा रहा है
इस योजना के लिए केंद्र सरकार के पर्यावरण मंत्रालय से 5 करोड रुपए का शत-प्रतिशत अनुदान प्राप्त हुआ है।  साथ ही शहर के बड़े इलाकों में सूखे ट्यूब वेल्स और हेडपंप भूजल स्तर बढ़ाने के कारण पुनः चालू हो सकेंगे। 
 22 मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा बिजली बिल आधा करने के बाद सरकार पर 2100 करोड़ रुपए  रुपए सालाना  भार आ रहा है
23  हाल ही में सिहोरा में  हिरण नदी के पुनर्जीवन के लिए सीड बॉल  फेंकने की योजना बनाई गई है, यह नर्मदा नदी की सहायक नदी है
यह कार्य भारत नामदेव जय भारती शिक्षा केंद्र  मझगवा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। हिरन नदी का पुनर्जीवन करने के लिए इसके किनारे सीड बॉल  फेंकी जाएंगी। इन सीड बालो में कुछ दिनों के बाद छोटे-छोटे पौधे उग आएंगे जो बड़े होने पर नदी के कटाव को रोक सकेंगे। 
24 मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पूर्व की सरकार द्वारा संचालित संबल योजना योजना का नाम बदलकर मुख्यमंत्री जन कल्याण( नया सवेरा) नाम कर दिया है
 25म.प्र सरकार द्वारा मध्य प्रदेश पुलिस के लिए 7हजार करोड़  के बजट का प्रस्ताव रखा गया है
26 एमपी  मे अर्बन  डेवलपमेंट कंपनी के संचालन मंडल की बैठक संपन्न हुई इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री की थी
श्री कमलनाथ ने मंत्रालय में मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के संचालन मंडल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित अधिकारियों को योजना बनाने के निर्देश दिए।  इसके अंतर्गत प्रदेश में स्मार्ट सिटी के रूप में घोषित 7 नगर निगमों के अलावा शेष 9 नगर निगमों में भी ज्यादा से ज्यादा नागरिक सुविधाएं देने के लिए अधोसंरचना उन्नयन की अलग से विशेष योजना बनाई जाएगी। 
 27 मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में बड़े पैमाने पर किसानों के  खेतों में इस वर्ष काजू के बगीचे लगाए जाएंगे
 28 म.प्र सरकार के द्वारा जुलाई 2019 माह डेंगू निरोधक माह के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है
 29 अभी हाल ही में मालवा क्षेत्र में स्थित इंदौर शहर की सिरपुर तालाब को राष्ट्रीय महत्व के वेटलैंड के रूप में चिन्हित किया गया है
मध्यप्रदेश के मालवा क्षेत्र में स्थित इंदौर शहर के सिरपुर तालाब को राष्ट्रीय महत्व के वेटलैण्ड के रूप में चिन्हित किया गया है। यह वेटलैण्ड प्रवासी और रहवासी पक्षियों के लिये महत्वपूर्ण है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) ने सिरपुर वेटलैण्ड के संरक्षण की विस्तृत योजना तैयार की है। इस योजना के लिये केन्द्र सरकार द्वारा 5 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। योजना का क्रियान्वयन नगर निगम इंदौर द्वारा किया जा रहा है।
योजना में सिरपुर वेटलैण्ड के संरक्षण के साथ-साथ पक्षियों के लिये अनुकूल वातावरण विकसित करने तथा तालाब को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिये अनेक कदम उठाये जा रहे हैं। इनमें फेंसिंग, वृक्षारोपण, फीडर कैनाल का चैनलाइजेशन, डिसिल्टिंग, डिवीडिंग, गेबियन स्ट्रक्चर, बफर जोन का निर्माण, द्वीप का विकास, फ्लोटिंग फाउंटेन, वॉच-टॉवर निर्माण, इंटरप्रिटेशन सेंटर, शिक्षा और जन-जागरूकता के साथ मत्स्य-पालन को बढ़ावा देना प्रमुख हैं।
30 पैसेंजर ग्रोथ एंड फैसिलिटी प्लान के तहत मध्य प्रदेश के  भोपाल एयरपोर्ट पर बेबी फीडिंग रूम बनाए गए हैं
31 मध्यप्रदेश के  भोपाल शहर में इंडिया  इंफ्रास्ट्रक्चर सम्मिट संपन्न हुआ
32 एमपी के जबलपुर जिले के सरकारी कार्यालयों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए सर्कुलर जारी किया गया है
33 .प्र सरकार के द्वारा महर्षि बाल्मीकि स्मृति पुरस्कार प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए निर्णायक मंडल का गठन किया गया है
 महर्षि वाल्मीकि स्मृति पुरस्कार में चयन के लिए निर्णायक मंडल का गठन किया गया है। अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2014-15 से वर्ष 2017-18 के चयन के लिए निर्णायक मंडल व ज्यूरी का गठन किया गया है। इसके मुताबिक निर्णायक मंडल में जबलपुर की आशा खरे, कटनी के राकेश जाटव और नरसिंहपुर के अमित चौहान को अशासकीय सदस्य मनोनीत किया गया है। 
34 15 नवीन महाविघालय छात्रावास खोले जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है| 108 करोड रुपये की लागात से ये छात्रावास आदिवासी क्षेत्रो में बनाये जाएंगे|
 यह निर्णय भी हुए 
वन विभाग में वन्य प्राणी एक्सपर्ट के लिए पद स्वकृत किया गया..
वन विभाग के अंतर्गत एक विशेष पद का सृजन कर आर पी सिंह को किया गया नियुक्त 
ड्रग और रेग्युलेरटी के अंतर्गत ग्वालियर इंदौर जबलपुर  में प्रयोग शाला खोली जाएगी 
वचन-पत्र में दिसंबर में अधिवक्ता दिवस मनाए जाने का प्रस्ताव मंजूर, वकीलों को दिया जाएगा मान देय ... 
किसानों को 0 फीसदी ब्याज के ऋण को 28 मार्च से बढ़कर 30 जून किया
संविलयन 31 दिसम्बर तक की डेट कृषि ग्रामीण विकास विभाग
अधिवक्ता दिवस मनाने को मंजूरी, वकीलों को पेंशन देगी  सरकार,
Advocate प्रोटेक्शन एक्ट जल्द लागू करेगी सरकार
आदिवासियों के लिए 15 नवीन महाविद्यालय छात्रावास खोले जाएंगे, 108 करोड़ रूपये इसमे खर्च होंगे  
35 राज्य सरकार ने लोक सेवा केंद्रों के संचालन की प्रक्रिया में आवश्यक सुधार के लिए गृहमंत्री अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद उप समिति का गठन किया है
 36 अफगानी मूल की माने जाने वाली आम की प्रजाति नूरजहां के गिने-चुने पेड़ मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में पाए जाते  हैं
अफगानी मूल्य की मानी जाने वाली आम की प्रजाति नूरजहां के गिने-चुने पेड़ मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा क्षेत्र में पाए जाते हैं।   आम की यह प्रजाति आमों की मलिकाके रूप में मशहूर के समय नूरजहां के फलों का औसत बजन इस बार मौसम की मेहरबानी से बढ़कर 2.75 किलोग्राम पर पहुंच गया है। 
 37  म.प्र में 26 जून अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस मनाया जाएगा? 
 38 मध्यप्रदेश में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जबलपुर से चार शहरों में मिनी स्टेडियम बनाने का निर्णय हो चुका है
 जबलपुर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत मिनी स्टेडियम बनाने का टेंडर हो चुका है।  स्टेडियम के निर्माण में करीब चार करोड़ रुपए खर्च होंगे। मतलब की 4 स्टेडियम के निर्माण में 16करोड़ का खर्च आएगा।  इन स्टेडियम का निर्माण फूटाताल, करियापाथर, शिवनगर एवं शक्ति नगर में किया जाएगा। 
 39 राज्य सरकार ने रातापानी अभ्यारण अभ्यारण को टाइगर रिजर्व बनाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं?
40 मध्य प्रदेश में जनसंख्या स्थिरता के उद्देश्य से सभी विकासखंड मुख्यालयों पर परिवार विकास मेले लगाए जाएंगे।  अभी हाल ही में मध्य प्रदेश में जनसंख्या स्थिरता माह 11 जुलाई से 11 अगस्त तक मनाए जाने का निर्णय हुआ है?
41  कमलनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मॉब लिंचिंग के मामले में जिम्मेदारों पर 3 साल  तक की सजा का प्रावधान किया गया है?
42 मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में भोपाल मेट्रो की लागत में 20 फ़ीसदी प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार वहन करेगी

 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ