Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

मैरी कॉम ने विश्व चैंपियनशिप से पहले President Cup में स्वर्ण पदक जीता


मैरीकॉम (फाइल फोटो)।
एमसी मैरीकॉम ने 28 जुलाई 2019 को इंडोनेशिया के लाबुआन बाजो में 23वें प्रेसिडेंट कप मुक्केबाजी टूर्नामेंट के एकतरफा 51 किग्रा फाइनल में स्वर्ण पदक जीता. मेरीकाम ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की एप्रिल फ्रैंक्स को 5-0 से हारा दी. मैरीकॉम ने मई 2019 में इंडिया ओपन में भी स्वर्ण पदक जीता था.

मैरी कॉम एक भारतीय महिला मुक्केबाज हैं. वे मणिपुर की मूल निवासी हैं. मैरी कॉम छः बार ‍विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता की विजेता रह चुकी हैं. उन्होंने साल 2012 के लंदन ओलम्पिक में काँस्य पदक जीता. उन्होंने 2010 के ऐशियाई खेलों में काँस्य पदक तथा साल 2014 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया था.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ