Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण युद्ध


भारतीय इतिहास के प्रमुख युद्ध 
1. हाईडेस्पीज का युद्ध – समय : 326 ई.पू.
सिकंदर और पंजाब के राजा पोरस के बीच हुआ,
जिसमे सिकंदर की विजय हुई।
2. कलिंग की लड़ाई  – समय : 261 ई.पू.
किसके बीच – सम्राट अशोक ने कलिंग पर आक्रमण किया। 
युद्ध के रक्तपात को देखकर उसने युद्ध न करने की कसम खाई।
3. सिंध की लड़ाई – समय : 712 ई.
मोहम्मद कासिम ने अरबों की सत्ता स्थापित की।
4. तराईन का प्रथम युद्ध  – समय : 1191 ई.
मोहम्मद गौरी और पृथ्वी राज चौहान के बीच हुआ, 
जिसमे चौहान की विजय हुई।
5. तराईन का द्वितीय युद्ध  – समय : 1192 ई.
मोहम्मद गौरी और पृथ्वी राज चौहान के बीच हुआ, 
जिसमे मोहम्मद गौरी की विजय हुई।
6. चंदावर का युद्ध  – समय : 1194 ई.
इसमें मुहम्मद गौरी ने कन्नौज के राजा जयचंद को हराया।
7. पानीपत का प्रथम युद्ध – समय : 1526 ई.
मुग़ल शासक बाबर और इब्राहीम लोधी के बीच।
8. खानवा का युद्ध – समय : 1527 ई.
बाबर ने राणा सांगा को पराजित किया।
9. घाघरा का युद्ध– समय : 1529 ई.
बाबर ने महमूद लोदी के नेतृत्व में अफगानों को हराया।
10. चौसा का युद्ध – समय : 1539 ई.
 शेरशाह सूरी ने हुमायु को हराया
11. कन्नौज /बिलग्राम का युद्ध  – समय : 1540 ई.
एकबार फिर से शेरशाह सूरी ने हुमायूँ को हराया 
व भारत छोड़ने पर मजबूर किया।
12. पानीपत का द्वितीय युद्ध – समय : 1556 ई.
अकबर और हेमू के बीच।
13. तालीकोटा का युद्ध  – समय : 1565 ई.
 इस युद्ध से विजयनगर साम्राज्य का अंत हो गय।
14. हल्दी घाटी का युद्ध  – समय : 1576 ई.
अकबर और राणा प्रताप के बीच, इसमें राणा प्रताप की हार हुई।
15. प्लासी का युद्ध – समय : 1757 ई.
अंग्रेजो और सिराजुद्दौला के बीच, 
जिसमे अंग्रेजो की विजय हुई और भारत में अंग्रेजी शासन की नीव पड़ी।
16. वांडीवाश का युद्ध  – समय : 1760 ई.
अंग्रेजो और फ्रांसीसियो के बीच, जिसमे फ्रांसीसियो की हार हुई।
17. पानीपत का तृतीय युद्ध  – समय : 1761 ई.
अहमदशाह अब्दाली और मराठो के बीच, 
जिसमे फ्रांसीसियों की हार हुई।
18. बक्सर का युद्ध – समय : 1764 ई.
अंग्रेजो और शुजाउद्दौला, मीर कासिम एवं शाह आलम द्वितीय
 की संयुक्त सेना के बीच, जिसमे अंग्रेजो की विजय हुई।
19. प्रथम आंग्ल मैसूर युद्ध – समय : 1767-69 ई.
हैदर अली और अंग्रेजो के बीच, जिसमे अंग्रेजो की हार हुई।
20. द्वितीय आंग्ल मैसूर युद्ध  – समय : 1780-84 ई.
हैदर अली और अंग्रेजो के बीच, जो अनिर्णित छूटा।
21. तृतीय आंग्ल मैसूर युद्ध – समय : 1790 ई.
 टीपू सुल्तान और अंग्रेजो के बीच लड़ाई संधि के द्वारा समाप्त हुई।
22. चतुर्थ आंग्ल मैसूर युद्ध – समय : 1799 ई.
 टीपू सुल्तान और अंग्रेजो के बीच, टीपू की हार हुई 
और मैसूर शक्ति का पतन हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ