Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

डिस्कवरी के मशहूर शो मैन वर्सेज वाइल्ड में नजर आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

modi discovery channel ke famous show me jald aayege najar के लिए इमेज परिणाम
Man vs Wild on Discovery: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब हाल ही में डिस्कवरी चैनल के सुपरहिट शो 'मैन वर्सेज वाइल्ड (Man Vs Wild)' में नजर आने वाले है. प्रधानमंत्री मोदी 12 अगस्त 2019 को डिस्कवरी चैनल के लोकप्रिय टेलीविजन कार्यक्रम 'Man Vs Wild ' में दिखेंगे.
इसका प्रोमो 'Man Vs Wild’ के बेयर ग्रिल्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. प्रधानमंत्री मोदी भारत के सबसे पुराने नेशनल पार्क 'कॉर्बेट नेशनल पार्क’ में बेयर ग्रिल्स के साथ नजर आएंगे. जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में शूट किए गए इस मुख्य एपिसोड में वन्यजीव संरक्षण का मुद्दा उठाया जाएगा, जिसमें पर्यावरण परिवर्तन से संबंधित तथ्यों पर प्रकाश डाला जाएगा.
'Man Vs Wild’ के इस खास एपिसोड को जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में शूट किया गया है. यह कार्यक्रम 12 अगस्त 2019 को डिस्कवरी चैनल पर रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा. इसे विश्वभर के 180 देशों में प्रदर्शित किया जाएगा. शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स ने ट्विटर पर इसको लेकर एक वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है. यह लोकप्रिय टीवी शो पशु संरक्षण तथा पर्यावरण परिवर्तन के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से बनाया गया है.
‘Man vs Wild’ इस तरह का काफी प्रसिद्ध कार्यक्रम है. यह कार्यक्रम पर्यारवण और जानवरों के बारे में दी जाने वाली जानकारी को लेकर ना सिर्फ युवाओं बल्कि हर तबके में प्रसिद्ध है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ