
कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी का हैदराबाद में निधन हो गया। जयपाल रेड्डी 77 वर्ष के थे और यूपीए सरकार के दौरान वे कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का कार्यभार संभाला था। जयपाल रेड्डी का जन्म 16 जनवरी 1942 को हैदराबाद के मदगुल में हुआ था। वह वर्ष 1998 में पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल की सरकार में सूचना और प्रसारण मंत्री रह चुके हैं। जयपाल रेड्डी 1969 से 1984 के बीच आंध्र प्रदेश के कलवाकुर्ती से चार बार विधायक भी रह चुके हैं।

0 टिप्पणियाँ