Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

डालियाह ने 400 मी. बाधा दौड़ा का विश्व रिकार्ड तोड़ा

Dalilah Muhammad breaks world 400m hurdles record - Sports News in Hindi
अमेरिकी धावक डालियाह मोहम्मद (Dalilah Muhammad) ने यूएस एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के दौरान महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ का विश्व रिकार्ड तोड़ दिया है।

डालियाह ने रविवार को चैम्पियनशिप के अंतिम दिन 52.20 सेकेंड समय के साथ नया रिकार्ड कायम किया। उन्होंने यूलिया पेचोनकीना द्वारा 2003 में बनाए गए रिकार्ड को 0.14 सेकेंड के अंतर से तोड़ दिया।

रियो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली डालियाह ने चौथे लेन से शुरुआत करते हुए यह कीर्तिमान स्थापित किया। उनके साथ 2015 वल्र्ड सिल्वर मेडलिस्ट शेमियर लिटिल और वल्र्ड यू-20 रिकार्ड होल्डर सिडनी मैक्लॉलिन तथा एश्ले स्पेंसर भी प्रतिस्पर्धा में शामिल थीं।

मैक्लॉलिन ने 52.88 सेकेंड में रेस पूरी की जबकि स्पेंसर ने 53.11 सेकेंड के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
(आईएएनएस)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ