Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से जबलपुर को मिलेंगे 4 नए मिनी स्टेडियम

Jabalpur News : स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से जबलपुर को मिलेंगे 4 नए मिनी स्टेडियम
शहर को अगले 8 माह में 4 नए मिनी स्टेडियम मिल जाएंगे। खेल प्रेमियों को प्रेक्टिस के लिए सुबह शाम राइट टाउन या रानीताल स्टेडियम तक भाग-दौड़ नहीं करनी पड़ेगी। दरअसल स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर के 4 अलग - अलग स्थानों में 4 नए मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि स्टेडियम लगभग 8 महीने के भीतर बनकर तैयार हो जाएंगे। दर्शकों की बैठने से लेकर खिलाड़ियों के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत मिनी स्टेडियम बनाने का टेंडर हो चुका है। एक स्टेडियम के निर्माण में करीब 4 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यानी 4 स्टेडियम के निर्माण में 16 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ